उन्होंने लिखा, “मई में, कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस ने माना था कि ईरान की सेना ने अमेरिका के 42 मिलिट्री एयरक्राफ्ट को नष्ट कर दिया था। अब यह संख्या 81 है।”अराघची ने अपनी बात समझाते हुए आगे कहा, “असली नुकसान इससे कहीं ज्यादा है। सबूत? सेंटकॉम किसी मौजूदा सीनेटर को उन बेस का निरीक्षण नहीं करने देगा जिनके बारे में उसका दावा है कि वे ठीक-ठाक हैं।”
उन्होंने कटाक्ष करते हुए अमेरिकी अधिकारियों को याद दिलाया, “आप कुछ समय के लिए सभी लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं।”सेंटकॉम वाला कटाक्ष डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस मर्फी के सार्वजनिक दावे का जवाब हो सकता है। हाल ही में मर्फी ने कहा, “पेंटागन और यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने मुझे कतर में अल उदीद एयर बेस का निरीक्षण करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।













