राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा उम्मीदवार उतारने को लेकर जारी अटकलों के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि फिलहाल उनका ध्यान राज्यसभा की तीन सीट पर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर है।
यादव ने पहले कहा था कि जरूरी संख्या बल जुटाने के बाद ही उनकी पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।













