लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में एक बार फिर बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है। लाखों लोग प्रभावित हैं और सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं। कई लोगों की मौत और कुछ लोगों के लापता होने की खबरें हैं। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि सबसे दुखद बात यह है कि बिहार का यह संकट कोई नया नहीं है। हर साल बाढ़ आती है, मौतें होती हैं, परिवार बिखर जाते हैं और लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी की ‘डबल इंजन’ सरकार को हमें बताना चाहिए कि इस साल-दर-साल आने वाली त्रासदी से निपटने के लिए उसने पिछले 17 वर्षों में क्या किया है? जमीन पर क्या बदला है? बिहार के लोगों को हर साल राहत और आश्वासन नहीं चाहिए, उन्हें इस समस्या का स्थायी समाधान चाहिए।













