एफबीआई ने हत्या, जबरन वसूली और ड्रग्स तस्करी के मामलों में वांछित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अपनी 10 सबसे वांछित भगोड़ों की सूची में शामिल कर लिया है। एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी देने पर इनाम 50 हजार डॉलर से बढ़ाकर 10 लाख डॉलर (करीब 9.58 करोड़ रुपये) कर दिया है। एफबीआई के मुताबिक बराड़ लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह से कथित तौर पर जुड़ा है और अमेरिका-कनाडा में समूह की गतिविधियों में उसकी भूमिका है। एफबीआई ने उसे 2023 में कनाडा में हुई खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भूमिका निभाने वाला भी बताया है।













