उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रुद्रप्रयाग के सिरोबगड़ में धारी देवी मंदिर के पास पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर हाईवे पर गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। दोनों ओर करीब 4,000 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। प्रशासन की मशीनें मलबा हटाने में जुटी हैं, लेकिन लगातार भूस्खलन और खराब मौसम के कारण सड़क खोलने में दिक्कत हो रही है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने अगले आदेश तक केदारनाथ यात्रा रोक दी है, जबकि हेली सेवाएं पहले से बंद हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।













