अमेरिका के कैलिफोर्निया में योसेमाइट नेशनल पार्क में लगी ‘डोम फायर’ (जंगल की आग) को बुझाने में मदद कर रहा एक कॉन्ट्रैक्ट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई। अलास्का डिवीजन ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एजेंसी ने बताया कि हादसा रविवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 2:55 बजे कैलिफोर्निया के मैरिपोसा काउंटी में हुआ। हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड हादसे की जांच कर रहे हैं।













