आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारत ने अपने पदक अभियान की शुरुआत कर दी है। भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद की तिकड़ी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोडियम पर जगह बनाई। इस रजत पदक के साथ शूटिंग ने एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान का आगाज कर दिया है।













