इंडोनेशिया के जावा सागर में खराब मौसम के कारण एक जहाज पलटने के बाद लापता हुए कम से कम 129 लोगों की तलाश जारी है। कम से कम 108 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि छह यात्रियों के शव बरामद किए गए हैं।
नौका के आखिरी ज्ञात स्थान के आसपास तलाशी अभियान का दायरा बढ़ा दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि जहाज पर 240 से अधिक लोग सवार थे और यह जहाज पूर्वी जावा के सुरबाया से बोर्नियो द्वीप स्थित दक्षिण कालीमंतन प्रांत के बंजारमसिन जा रहा था।













