महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की जान चली गई. मृतकों में 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. हादसा नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंपलगांव सड़क इलाके में भाऊ ढाबे के पास हुआ. जहां ट्रक और कार वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत साकोली के उपजिला अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया. घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि हादसा सुबह-सुबह के वक्त हुआ है.
यह साकोली के पास की घटना थी, ऐसे में हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया, घायलों को तत्काल साकोली के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. टक्कर किस वजह से हुई और हादसे के पीछे क्या कारण था, इसकी पड़ताल की जा रही है. इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा.
स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना सुबह के वक्त हुई है, ऐसे में आसपास भी ज्यादा लोग नहीं थे. मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते नागपुर की तरफ जा रहे थे. तभी अचानक से यह हादसा हुआ. हादसा इतना खतरनाक था कि कार ट्रक में फंस गई थी, जिसे बाद में 2 जेसीबी की मदद से निकालना पड़ा है. उसके बाद सुचारू रूप से ट्राफिक शुरू किया गया. हादसे का स्पष्ट कारण अब तक क्लीयर नहीं हुआ है.













