बैंक कर्मचारी संगठनों ने पांच दिन का कार्यदिवस लागू करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इससे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकदी निकासी और जमा समेत अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
हड़ताल के कारण देश के कई हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं चार दिन तक प्रभावित रह सकती हैं। 11 सितंबर को शुक्रवार है और इसके बाद के दो दिन बैंकों में अवकाश हैं। कुछ राज्यों में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण अवकाश रहेगा।
इस बीच, सार्वजनिक क्षेत्र के ज्यादातर बैंकों ने अपने ग्राहकों को हड़ताल के कारण कामकाज पर संभावित असर की जानकारी दी है।
भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को जारी सूचना में कहा, ‘‘हमने हड़ताल के दिन शाखाओं और कार्यालयों का सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं, लेकिन हड़ताल के कारण बैंक का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।













