समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लोगों को सतर्क रहने का आह्वान करते हुए आशंका जताई कि विधानसभा चुनाव से पहले फिर से एसआईआर कराकर नई मतदाता सूची तैयार की जा सकती है।
एसपी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा, “उत्तर प्रदेश के लोगों को आगाह करना चाहता हूं कि चुनाव से पहले ये फिर एसआईआर कराएंगे। आपने देखा है इस एसआईआर में क्या हुआ है। चुनाव आने पर वे फिर एसआईआर कराएंगे और नई मतदाता सूची तैयार करेंगे, इसलिए उनकी साजिशों से सतर्क रहें।













