मधेपुरा सिंहेश्वर धाम मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर सुबह भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोले बाबा को जल चढ़ाने के लिए मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर के गेट पर अचानक भीड़ बढ़ गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 6:25 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है। मंदिर में प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू होने लगी. भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कुछ श्रद्धालु नीचे गिर गए. कई लोगों क भीड़ में दबने से चोट लगी।













