बिहार के लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान श्रद्धालुओं के बीच बिजली का तार गिरने से अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।












