जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि पहलगाम जैसी त्रासदी की पुनरावृत्ति को रोकना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर पाकिस्तान इस तरह की कार्रवाई करने की कोशिश भी करता है, तो हम उसे सफल नहीं होने देंगे।
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर, अब्दुल्ला ने क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू कश्मीर सरकार, केंद्र और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा संयुक्त कार्रवाई पर जोर दिया।
पिछले साल 22 अप्रैल को हुए इस हमले में एक पोनीवाला और 25 पर्यटक मारे गए थे।












