• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

आर्थिक वृद्धि को फिर झटका: आठ बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर घटकर चार प्रतिशत पर आई

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
February 20, 2026
in देश
0
आर्थिक वृद्धि को फिर झटका: आठ बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर घटकर चार प्रतिशत पर आई

देश की आर्थिक वृद्धि को फिर झटका लगा है। देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जनवरी में गिरकर दो महीने के निचले स्तर चार प्रतिशत पर आ गई। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। जनवरी 2025 में यह वृद्धि दर 5.1 प्रतिशत और दिसंबर 2025 में 4.7 प्रतिशत थी।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई। रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन स्थिर रहा। कोयला एवं सीमेंट क्षेत्र की उत्पादन वृद्धि दर घटकर 3.1 प्रतिशत एवं 10.7 प्रतिशत रह गई जो एक साल पहले की समान अवधि में क्रमशः 4.6 प्रतिशत एवं 14.3 प्रतिशत थी। हालांकि, उर्वरक, इस्पात और बिजली उत्पादन में इस महीने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी अवधि में प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटकर 2.8 प्रतिशत रह गई जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 4.5 प्रतिशत थी। इन आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए रेटिंग एजेंसी इक्रा लिमिटेड की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि व्यापक आधार पर सुस्ती दर्ज की गई जिसमें आठ में से सात बुनियादी क्षेत्रों में सालाना आधार पर गिरावट रही।

नायर ने कहा, “प्रमुख बुनियादी क्षेत्रों के उत्पादन रुझान को देखते हुए जनवरी में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) की वृद्धि दर धीमी पड़ने की संभावना है। हालांकि हमें उम्मीद है कि आईआईपी के गैर-प्रमुख हिस्से में वृद्धि दर, प्रमुख उद्योगों के उत्पादन स्तर को पीछे छोड़ना जारी रखेगी।’’ उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आईआईपी की वृद्धि दर जनवरी 2026 में घटकर लगभग 5.5 प्रतिशत रह जाएगी, जो दिसंबर 2025 में 7.8 प्रतिशत थी।

Previous Post

क्या राम राज्य में ऐसा ही होता है?

Next Post

राजस्थान में 31 लाख से अधिक नाम लिस्ट से बाहर

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
वोटर आईडी से लिंक होगा आधार कार्ड

राजस्थान में 31 लाख से अधिक नाम लिस्ट से बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

July 24, 2026
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा

स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा

August 15, 2026
देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे और देशभक्ति के रंग में जश्न का माहौल

देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे और देशभक्ति के रंग में जश्न का माहौल

August 15, 2026
असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 104 हुई, 78,000 से अधिक लोग प्रभावित

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 104 हुई, 78,000 से अधिक लोग प्रभावित

August 14, 2026
मध्य प्रदेश के देवास में बीजेपी की तिरंगा यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला,40 कार्यकर्ता घायल

मध्य प्रदेश के देवास में बीजेपी की तिरंगा यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला,40 कार्यकर्ता घायल

August 14, 2026

Recent News

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा

स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा

August 15, 2026
देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे और देशभक्ति के रंग में जश्न का माहौल

देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे और देशभक्ति के रंग में जश्न का माहौल

August 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.