अमेरिका का C-17 सैन्य विमान 104 अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा। यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की सख्त इमीग्रेशन पॉलिसी के तहत डिपोर्ट करने की शुरुआत है।
अमेरिका से 104 अवैध अप्रवासियों को लेकर आए सैन्य विमान की लैंडिंग पंजाब के अमृतसर में हुई। निर्वासित लोगों में से 30 पंजाब से, 33-33 हरियाणा और गुजरात से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश, दो चंडीगढ़ से हैं।निर्वासित किए गए लोगों में 19 महिलाएं और चार वर्षीय एक बच्चा, पांच व सात वर्षीय दो लड़कियों सहित 13 नाबालिग शामिल हैं।
अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद ही उन्हें हटाया गया। जसपाल ने बताया कि एक ट्रैवल एजेंट ने उनके साथ धोखाधड़ी की है, क्योंकि उनसे वादा किया गया था कि उन्हें कानूनी तरीके से अमेरिका भेजा जाएगा। जसपाल ने दावा किया कि उसके एजेंट ने उसे ‘धोखा’ दिया, जिसने उसे अवैध रूप से सीमा पार करने के लिए मजबूर किया। उसने दावा किया, हमें हथकड़ी लगाई गई और पैरों में बेड़ियां डाल दी गईं। इन्हें अमृतसर हवाई अड्डे पर खोला गया।