• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम

विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
March 14, 2024
in देश
0
जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम

नई दिल्ली:मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की एक टीम केंद्र शासित प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को यहां पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आई निर्वाचन आयोग की टीम ने नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों के अलावा जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी.के. पोल और पुलिस के नोडल अधिकारियों से मंगलवार को श्रीनगर में बातचीत की।

अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग की टीम बुधवार दोपहर को जम्मू पहुंची और विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि टीम जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू और पुलिस महानिदेशक आर.आर. स्वैन से भी मुलाकात करेगी।

जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दलों के बीच यह मांग उठ रही है कि निर्वाचन आयोग को लोकसभा चुनाव के साथ-साथ या आम चुनाव के तुरंत बाद यहां विधानसभा चुनाव कराना चाहिए।

इस बीच, पुलिस ने नेशनल पैंथर्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह को उनके कई समर्थकों के साथ हिरासत में लिया है। इन लोगों को तब हिरासत में लिया गया जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने में “देरी” के खिलाफ यहां निर्वाचन भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की।

पुलिस द्वारा ले जाए जाने के दौरान सिंह ने वहां मौजूद संवाददाताओं से कहा, “एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल होने के बावजूद, हमें भाजपा के इशारे पर मंगलवार को श्रीनगर में निर्वाचन आयोग की टीम से मिलने की अनुमति नहीं दी गई।”

इस बीच, निर्वाचन आयोग के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए, जम्मू और कश्मीर का चुनाव विभाग केंद्र शासित प्रदेश में आगामी संसदीय चुनावों के लिए 12,500 चुनाव ड्यूटी वाहनों के लिए जीपीएस आधारित निगरानी प्रणाली खरीदेगा।

Previous Post

उमर खालिद हमला मामला:जेएनयू के पूर्व छात्र नेता हाईकोर्ट पहुंचे

Next Post

अपने वित्तीय लेन-देन पर ‘श्वेत पत्र’ लाए BJP: खड़गे

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
अपने वित्तीय लेन-देन पर ‘श्वेत पत्र’ लाए BJP: खड़गे

अपने वित्तीय लेन-देन पर ‘श्वेत पत्र’ लाए BJP: खड़गे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
अवैध खनन पर राज्य सरकार को सख्त निर्देश

अवैध खनन पर राज्य सरकार को सख्त निर्देश

January 21, 2026
मस्जिद सर्वे का आदेश देने वाले जज बने CJM

मस्जिद सर्वे का आदेश देने वाले जज बने CJM

January 21, 2026
सहारनपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड

सहारनपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड

January 20, 2026
त्रिपुरा में 48वें कोकबोरोक दिवस पर उत्साह का माहौल

त्रिपुरा में 48वें कोकबोरोक दिवस पर उत्साह का माहौल

January 19, 2026

Recent News

अवैध खनन पर राज्य सरकार को सख्त निर्देश

अवैध खनन पर राज्य सरकार को सख्त निर्देश

January 21, 2026
मस्जिद सर्वे का आदेश देने वाले जज बने CJM

मस्जिद सर्वे का आदेश देने वाले जज बने CJM

January 21, 2026
सहारनपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड

सहारनपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड

January 20, 2026
त्रिपुरा में 48वें कोकबोरोक दिवस पर उत्साह का माहौल

त्रिपुरा में 48वें कोकबोरोक दिवस पर उत्साह का माहौल

January 19, 2026
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

अवैध खनन पर राज्य सरकार को सख्त निर्देश

अवैध खनन पर राज्य सरकार को सख्त निर्देश

January 21, 2026
मस्जिद सर्वे का आदेश देने वाले जज बने CJM

मस्जिद सर्वे का आदेश देने वाले जज बने CJM

January 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.