दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लाल किले तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है, दिल्ली के कोने कोने में यमुना का पानी घुस रहा है। लगभग पूरे दिल्ली का हाल बेहाल है। घरों-दुकानों, बस अड्डे, शमशान घाट से लेकर अब अस्पतालों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है।
इस बीच खबर है कि दिल्ली के मेटकाफ रोड स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां 40 मरीज भर्ती है, जिनमें तीन वेंटिलेटर पर हैं। बताया जा रहा है इन मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है।
इसकी जानकारी एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दी है।