भागलपुर:बिहार के भागलपुर के नवगछिया के परबत्ता थाना इलाके के जगतपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत की हत्या कर दी गई हैं। गोली लगने से नित्यानंद राय के भांजे की मौत हो गई। हत्या करने वाला, मृतक का भाई है। बताया जा रहा है कि एक भाई ने अपने सगे दूसरे भाई को गोली मार दी। यह दोनों भाई नित्यानंद राय के भांजे हैं।
खबरों के मुताबिक, पानी के विवाद को लेकर विश्वजीत और जयजीत में अनबन हुई। इसी विवाद में भाई ने भाई को गोली मार दी। गोली लगने से विश्वजीत की मौत हो गई। जयजीत को भी गोली लगी है। वह बुरी तरह घायल है। इनकी मां भी गोलीबारी में घायल हैं। दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
घटना पर SP नवगछिया प्रेरणा कुमार ने बताया, “हमें आज सूचना प्राप्त हुई कि जगतपुर गांव में 2 भाइयों में आपस में गोलीबारी हुई है। SHO जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। घटना में एक की मृत्यु हो गई है, एक इलाज रत है। घटना के बीच में दोनों भाइयों की माता को भी गोली लगने की सूचना है। उनका भी इलाज जारी है। दोनों पक्षों में नल को लेकर झगड़ा हुआ था।