निर्देशक नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। मेकर्स ने फिल्म का पहला प्रोमो वीडियो जारी किया है। इसमें एक्टर रणबीर कपूर के साथ-साथ सुपरस्टार यश की झलक भी देखने को मिली है।
बता दें कि इस बड़े प्रोजेक्ट में कई बड़े सितारे अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। प्रोमो वीडियो में वह राम के अवतार में काफी प्रभावशाली लग रहे हैं। वहीं, साई पल्लवी को माता सीता की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फैंस दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
वहीं ‘केजीएफ’ से मशहूर हुए सुपरस्टार यश फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं। प्रोमो वीडियो में उनकी भी झलक देखने को मिलती है।