• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home खेल

शुभमन गिल बने भारत के नए टेस्ट कप्तान

पंत उपकप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
May 24, 2025
in खेल
0
शुभमन गिल बने भारत के नए टेस्ट कप्तान

शुभमन गिल का 20 जून से इंग्‍लैंड में शुरू हो रही पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का नया टेस्‍ट कप्‍तान बनाया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है।गिल रोहित शर्मा की जगह लेंगे, जिन्‍होंने पिछले सीजन खासकर ऑस्‍ट्रेलिया में हुई बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी में खराब फार्म के चलते मई में इस प्रारूप से संन्‍यास ले लिया था।बायें हाथ के युवा बल्लेबाज बी साई सुदर्शन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया। करुण नायर सात साल के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं।

शार्दुल ठाकुर और नीतीश कुमार रेड्डी भारतीय दल में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर होंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है। वहीं स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा का साथ देते दिखाई देंगे।तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम से बाहर रखा गया है। उन्हें इस लंबी श्रृंखला के लिए पर्याप्त रूप से फिट नहीं माना गया।

चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा के बाद कहा, ‘‘ पिछले साल या उससे भी पहले हमने शुभमन (नेतृत्व के लिए) पर नजर रखना शुरू कर था। हम मानते है कि वह इस काम के लिए सबसे उपयुक्त है। यह काफी दबाव वाला काम है लेकिन वह एक शानदार खिलाड़ी है। हम उसे शुभकामनाएं देते हैं।’’

शमी के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘उनका कार्यभार उतना नहीं है जितना होना चाहिए। हमें उम्मीद थी कि वह उपलब्ध होंगे, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है। फिलहाल वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं। ’’ऑस्ट्रेलिया दौरे की टीम से हर्षित राणा और सरफराज खान को बाहर कर दिया गया है।

गिल ने भारत के लिए अब तक 32 टेस्‍ट खेले हैं। उन्‍होंने भारत के 2020-21 ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर एमसीजी टेस्‍ट में टेस्‍ट डेब्‍यू किया था। उन्होंने अब तक 35.05 की औसत से 1893 रन बनाए हैं। उनके घर में (42.03) और बाहर (27.53) औसत में बड़ा अंतर है। आगामी सीरीज गिल का पहला पूरा दौरा होगी। उन्‍होंने 2021 और 2023 में वहां पर दो डब्ल्यूटीसी फाइनल खेले हैं और 2021 दौरे पर वह पांचवां टेस्‍ट भी खेला था, जो कोविड-19 की वजह से स्थगित करने के बाद खेला गया था।

 भारतीय टीम : शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शारदुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

Previous Post

अंधाधुंध फायरिंग कर बालू व्यवसायी समेत 3 भाईयों की हत्या

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
गुजरात में भारी बारिश का कहर!

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

July 24, 2026
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला

राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला

August 11, 2026
उत्तराखंड में बरस रही ‘आफत की बारिश

दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

August 11, 2026
कोलंबिया में 7.4 के भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही; अब तक 132 मौतें

कोलंबिया में 7.4 के भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही; अब तक 132 मौतें

August 11, 2026
सरकार से जवाब मांगने पर एक दिन में78 विपक्षी सासंद निलंबित

संसद में विपक्ष का हंगामा, ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ और ‘अमित शाह सदन में आओ’ के लगे नारे

August 10, 2026

Recent News

राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला

राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला

August 11, 2026
उत्तराखंड में बरस रही ‘आफत की बारिश

दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

August 11, 2026
कोलंबिया में 7.4 के भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही; अब तक 132 मौतें

कोलंबिया में 7.4 के भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही; अब तक 132 मौतें

August 11, 2026
सरकार से जवाब मांगने पर एक दिन में78 विपक्षी सासंद निलंबित

संसद में विपक्ष का हंगामा, ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ और ‘अमित शाह सदन में आओ’ के लगे नारे

August 10, 2026
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला

राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला

August 11, 2026
उत्तराखंड में बरस रही ‘आफत की बारिश

दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

August 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.