• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home बिहार

अंधाधुंध फायरिंग कर बालू व्यवसायी समेत 3 भाईयों की हत्या

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
May 24, 2025
in बिहार
0
अंधाधुंध फायरिंग कर बालू व्यवसायी समेत 3 भाईयों की हत्या

बिहार में विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था के सवाल को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने में जुटा है। इस बीच, बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार के दिन की शुरुआत अपराधियों की फायरिंग से हुई। अपराधियों ने सुबह अहियापुर गांव में पांच लोगों को गोलियों से भून डाला, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

ये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आज सुबह लगभग पांच बजे नहर के पास विनोद सिंह, सुनील सिंह और वीरेंद्र सिंह टहल रहे थे तभी कार से कुछ अपराधी आए और गोलीबारी करने लगे। अपराधियों ने इन तीनों को गोली मार दी। इन्हें बचाने आए दो अन्य सदस्यों को भी अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिस के अनुसार इस घटना में विनोद और सुनील सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि वीरेंद्र सिंह ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे गिट्टी-बालू के व्यवसाय को लेकर विवाद बताया जा रहा है। कुछ ही दिन पहले इनका गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बताया जा रहा है कि वाहन से अपराधी आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं।

Previous Post

देश में फिर लौटी कोरोना की दहशत!

Next Post

शुभमन गिल बने भारत के नए टेस्ट कप्तान

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
शुभमन गिल बने भारत के नए टेस्ट कप्तान

शुभमन गिल बने भारत के नए टेस्ट कप्तान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

पुणे में बारिश के बीच छात्रों और नागरिकों का विशाल मार्च, मुंबई में भी प्रदर्शन

July 24, 2026
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन की कार्रवाई,  सरकारी रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण

मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन की कार्रवाई, सरकारी रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण

November 15, 2026
दिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट हवा में 45 मिनट तक मंडराती रही

इंडिगो फ्लाइट की पुणे में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 192 यात्री सुरक्षित

November 15, 2026
दिल्ली की सांसों पर संकट! कई इलाकों में AQI 400 के पार, हालात चिंताजनक

दिल्ली की सांसों पर संकट! कई इलाकों में AQI 400 के पार, हालात चिंताजनक

November 15, 2026
छठ पूजा: पटना में संध्या अर्घ्य की तैयारी तेज, घरों में बनाया जा रहा पारंपरिक ठेकुआ

छठ पूजा: पटना में संध्या अर्घ्य की तैयारी तेज, घरों में बनाया जा रहा पारंपरिक ठेकुआ

November 15, 2026

Recent News

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन की कार्रवाई,  सरकारी रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण

मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन की कार्रवाई, सरकारी रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण

November 15, 2026
दिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट हवा में 45 मिनट तक मंडराती रही

इंडिगो फ्लाइट की पुणे में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 192 यात्री सुरक्षित

November 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.