लुधियाना :पंजाब के लुधियाना में होली के पर्व के बहाने माहौल खराब करने की कोशिश हुई है। यहां मस्जिद के पास डीजी बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई है। लुधियाना के एडीसीपी पीएस विर्क ने कहा कि आज होली का त्यौहार है और एक तरफ मस्जिद है और दूसरी तरफ प्रवासी (दूसरे राज्यों से) रहते हैं। वे (दूसरे राज्यों से आए लोग) डीजे बजा रहे थे, जिसे लेकर प्रवासियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। उन्होंने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रण में है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हम सीसीटीवी भी चेक करेंगे और सभी दोषियों को गिरफ्तार करेंगे।