• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस की बैठक

चुनावी रणनीति तय करने के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अहम दिशा-निर्देश

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
July 20, 2024
in देश
0
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस की बैठक

 मुंबई: आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मुंबई में शुक्रवार को कांग्रेस की एक बड़ी बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ-साथ चुनावी रणनीति तय करने के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अहम दिशा-निर्देश दिये।

बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज की बैठक चुनाव की तैयारी को लेकर थी। कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा हुई। हम एकजुट रहने वाले हैं। हमारा लक्ष्य इस भ्रष्ट सरकार को महाराष्ट्र से हटाना है। यह सरकार स्वाभाविक सरकार नहीं है। हमारे गठबंधन ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया। मुझे विश्वास है कि हम भ्रष्ट और अवैध एनडीए सरकार को हटाने और महाराष्ट्र में एक जन-समर्थक सरकार बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे। देश में बदलाव की बयार चल रही है। हमने अयोध्या के बाद बद्रीनाथ भी जीता। लोकसभा चुनाव में क्या हुआ, सबने देखा। उसके बाद अब उप चुनाव में भी इनकी हार हुई है, जो यह दिखाता है कि देश में बदलाव हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिन्होंने पिछले सप्ताह महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। आप भविष्य में इसका परिणाम देखेंगे। हमारी पार्टी के लिए अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है। कावड़ यात्रा पर जारी सियासत को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा मुद्दों को भटकाने का काम करती है लेकिन हम उसमें नहीं जाएंगे। हम उस राजनीति में नहीं पड़ेंगे। बीजेपी जानबूझकर माहौल खराब करना चाहती है। हम उस मुद्दे पर ध्यान नहीं देंगे और जनता के हित में आवाज उठाते रहेंगे।

इससे पहले एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल और महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने शुक्रवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) की बैठक में वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। तिलक भवन में आयोजित बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान, कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और पृथ्वीराज चव्हाण, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. वर्षा गायकवाड़ सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

Previous Post

महिला एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से दी मात

Next Post

सोनी के इस्तीफे को एक महीने तक छिपाकर क्यों रखा गया-खड़गे

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
सोनी के इस्तीफे को एक महीने तक छिपाकर क्यों रखा गया-खड़गे

सोनी के इस्तीफे को एक महीने तक छिपाकर क्यों रखा गया-खड़गे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023
मध्य प्रदेश में दलित युवक को नग्न कर उलटा लटकाया

मध्य प्रदेश में दलित युवक को नग्न कर उलटा लटकाया

February 14, 2024

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
विपक्षी दलों की बैठक पर तेजस्वी बोले- करीब 15 पार्टियां मीटिंग में होंगी शामिल, 2024 को लेकर डरी हुई है BJP

तेजस्वी यादव ने नीतीश पर साधा निशाना

June 16, 2025
बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज

June 16, 2025
विमान हादसा में पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत अब तक 42 लोगों के DNA सैंपल का हुआ मिलान

विमान हादसा में पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत अब तक 42 लोगों के DNA सैंपल का हुआ मिलान

June 15, 2025
महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा

महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा

June 15, 2025

Recent News

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

विपक्षी दलों की बैठक पर तेजस्वी बोले- करीब 15 पार्टियां मीटिंग में होंगी शामिल, 2024 को लेकर डरी हुई है BJP

तेजस्वी यादव ने नीतीश पर साधा निशाना

June 16, 2025
बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज

June 16, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.