इम्फाल:मणिपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स के एक जवान ने इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास अपने 6 साथियों को गोली मार दी। उसके बाद उस जवान ने खुद को भी गोली से उड़ा दिया। बताया जा रहा है घायल जवान में भी दो की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी जवान 15 असम राइफल्स के बटालियन के थे।
खबरों की मानें तो, यह घटना बुधवार सुबह उस समय हुई जब जवान चुराचांदपुर स्थित अपने घर से छुट्टी बिताने के बाद लौटा था। यह घटना भारत-म्यांमार के पास दक्षिण मणिपुर में 15 असम राइफल्स बटालियन के अंदर हुई है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है और सुरक्षा बलों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल खबरें है कि घायल जवान में से दो ने दम तोड़ दिया है।