जयपुर:राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. कई मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। इस बीच सुबह 11 बजे तक राजस्थान में 24.74 फीसदी वोटिंग हुई है।वोट डालने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, “हमारी सरकार दोबारा आ रही है। उनकी (बीजेपी) बातों में दम नहीं है। अब ये (बीजेपी) लोग गायब हो जाएंगे। अब ये 5 साल बाद आएंगे। हम यहीं रहेंगे, जनता के बीच जाएंगे और उनके सुख-दुख की बात करेंगे।