पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली से पहले एक बड़ा हादसा हो गया। रैली के लिए की जा रही तैयारियों के दौरान अचानक कॉफी मशीन फट गई। इस हादसे में मशीन का एक टुकड़ा वहां काम कर रहे एक व्यक्ति के सिर पर जा लगा। व्यक्ति गंभीर है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस महारैली से 2027 के विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे।











