पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बिसलेरी को लेकर सामने आई FSSAI के नोटिस की खबरों पर कंपनी ने सफाई दी है। बिसलेरी ने एक बयान जारी करते हुआ बताया है कि उसका पानी पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और FSSSAI से जुड़ा ये मामला करीब 14 महीने पुराना है।
बिसलेरी के बयान के मुताबित, ये मामला सितंबर 2025 में कंपनी के गोवा प्लांट में तैयार एक बैच से जुड़ा है। बिसलेरी के नेटवर्क में कुल 143 प्लांट हैं। कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर 2025 को FSSSAI ने गोवा इकाई से छह सैंपल लिए थे।शुरुआती जांच में पांच सैंपल सभी स्टैंडर्ड्स पर खरे उतरे थे। छठे सैंपल में ब्रोमेट का स्तर 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर की तय सीमा के मुकाबले 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर दर्ज किया गया था। बिसलेरी के मुताबिक, उसे अब तक ईमेल या हार्ड कॉपी में कोई नोटिस नहीं मिला है और FSSSAI की वेबसाइट पर भी ऐसा कोई नोटिस नहीं दिख रहा है।













