• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

अब आंध्र प्रदेश में आदिवासी युवक के साथ बर्रबरता, मारपीट के बाद चेहरे पर किया पेशाब

महीने भर पहले की घटना में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) कानून के तहत केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं की।

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
July 19, 2023
in देश
0
अब आंध्र प्रदेश में आदिवासी युवक के साथ बर्रबरता, मारपीट के बाद चेहरे पर किया पेशाब

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बाद अब आंध्र प्रदेश में एक आदिवासी युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने के बाद चेहरे पर पेशाब करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। करीब एक महीने पहले प्रकाशम जिले के ओंगोल शहर में हुई घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पेशाब करने वाले कुछ युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल करीब एक महीने पहले प्रकाशम जिले के ओंगोल शहर में हुई घटना का चौंकाने वाला वीडियो बुधवार को सामने आया। यह घटना आरोपी और पीड़ित के बीच प्रतिद्वंद्विता का नतीजा थी। आरोपी और पीड़ित दोनों ही आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं। महीने भर पहले 9 युवकों के एक समूह ने नवीन नामक व्यक्ति पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में, नवीन खून से लथपथ है और वह हमलावरों से छोड़ देने की गुहार लगा रहा है। इस दौरान कुछ आरोपियों ने नवीन के चेहरे पर पेशाब कर दिया और उसे पीने के लिए कहा।

ओंगोल पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। इस मामले का मुख्य आरोपी रामानंजेयुलु उर्फ अंजी है, जो नवीन का बचपन का दोस्त बताया जा रहा है। दोनों चोरी के 50 से अधिक मामलों में शामिल हैं। नवीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और कुछ मामलों में जेल भेज दिया था, जबकि अंजी किसी तरह पुलिस के जाल से भागने में सफल रहा था। हाल ही में उनके बीच मतभेद हो गया।

करीब एक महीने पहले अंजी ने नवीन को केआईएमएस मेडिकल कॉलेज के पीछे बुलाया। जब नवीन वहां पहुंचा तो अंजी वहां 8 अन्य लोगों के साथ मौजूद था। उनके बीच तीखी बहस हुई और फिर नशे में धुत हमलावरों ने नवीन की बेरहमी से पिटाई कर दी। जब वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया तो तीन अपराधियों ने उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया। उन्होंने अपने कृत्य को मोबाइल फोन में कैद कर लिया। वे वीडियो में पीड़ित से पेशाब पीने के लिए कहते सुने जा सकते हैं।

इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। एक आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने और इससे आक्रोश फैलने के बाद पुलिस हरकत में आई और गिरफ्तारियां हुई। मध्य प्रदेश में एक व्यक्ति द्वारा एक आदिवासी मजदूर पर पेशाब करने की घटना के ठीक बाद ओंगोल की घटना ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और आदिवासी समूहों ने कार्रवाई की मांग की है।

Previous Post

तीस्ता सीतलवाड़ को सुप्रीम कोर्ट से मिली नियमित जमानत

Next Post

विपक्षी गठबंधन का नाम ‘INDIA’ रखने के खिलाफ दिल्ली के थाने में शिकायत

Qaumi Tanzeem

विपक्षी गठबंधन का नाम 'INDIA' रखने के खिलाफ दिल्ली के थाने में शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
आर्मी व नेवी द्वारा  गोरखपुर में विशाल आई सर्जरी कैंप में माटी न्यास की भागीदारी

February 28, 2026
योगी सरकार के अनुपूरक बजट पर  सवाल

भाजपाई सरकार चला रहे हैं या मनमानी का सर्कस?

February 28, 2026
JNU में रात 10 से सुबह 6 बजे तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, हालिया घटनाओं के बाद लिया गया फैसला

JNU छात्र संघ के विरोध मार्च के दौरान हंगामा

February 27, 2026

तेजस्वी ने ‘घुसपैठिये’ पर BJP को घेरा

February 26, 2026

Recent News

आर्मी व नेवी द्वारा  गोरखपुर में विशाल आई सर्जरी कैंप में माटी न्यास की भागीदारी

आर्मी व नेवी द्वारा गोरखपुर में विशाल आई सर्जरी कैंप में माटी न्यास की भागीदारी

February 28, 2026
योगी सरकार के अनुपूरक बजट पर  सवाल

भाजपाई सरकार चला रहे हैं या मनमानी का सर्कस?

February 28, 2026
JNU में रात 10 से सुबह 6 बजे तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, हालिया घटनाओं के बाद लिया गया फैसला

JNU छात्र संघ के विरोध मार्च के दौरान हंगामा

February 27, 2026

तेजस्वी ने ‘घुसपैठिये’ पर BJP को घेरा

February 26, 2026
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

आर्मी व नेवी द्वारा  गोरखपुर में विशाल आई सर्जरी कैंप में माटी न्यास की भागीदारी

आर्मी व नेवी द्वारा गोरखपुर में विशाल आई सर्जरी कैंप में माटी न्यास की भागीदारी

February 28, 2026
योगी सरकार के अनुपूरक बजट पर  सवाल

भाजपाई सरकार चला रहे हैं या मनमानी का सर्कस?

February 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.