तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के रिम्स अस्पताल में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एनएससीयू) में रात करीब 11:50 बजे अचानक आग लग गई। इस हादसे में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। जबकि वार्ड में भर्ती 28 अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस दुखद घटना की औपचारिक जांच के आदेश दिए हैं और अधिकारियों को आग लगने के कारण पर तुरंत रिपोर्ट सौंपने को कहा है।













