समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे ने मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के ‘बागी बलिया’ वाले दावे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे समाजवादी पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं और दुनिया की कोई भी ताकत मुझे समाजवाद और समाजवादी पार्टी से अलग नहीं कर सकती है।
ओपी राजभर के बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “सबसे पहले, मैं उन्हें विस्तृत जानकारी देने के लिए धन्यवाद देता हूं और इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा। यह एक सीधा जवाब है। जीवन भर, चाहे मैं राजनीति में रहूं या न रहूं, चाहे मैं सांसद रहूं या न रहूं, मेरा पूरा अस्तित्व समाजवाद में निहित है। दुनिया की कोई भी ताकत मुझे समाजवाद और समाजवादी पार्टी से अलग नहीं कर सकती।
सनातन पांडे ने कहा, “मैं समाजवादी पार्टी का सांसद हूं और मेरे पास कोई भी अवैध संपत्ति नहीं है। मेरे पास नाना की दी हुई जमीन है। सदन के खाते के अलावा मेरा कोई खाता नहीं है।” उन्होंने कहा, “मैंने बुधवार को पहली बार देखा कि पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में ब्राह्मण कार्यकर्ता हमारे कार्यक्रम में आए हुए थे। सभी ने एक स्वर से कहा था कि 2014 में जिस तरह बीजेपी का साथ दिया था, हमारी उम्मीदों के ठीक विपरीत सबसे ज्यादा प्रताड़ित इस सरकार में ब्राह्मण है। प्रदेश में सबसे अधिक ब्राह्मणों के एनकाउंटर हुए। सबसे अधिक हाफ-एनकाउंटर हुए तो वह ब्राह्मणों के हुए। ब्राह्मण मूलत: समाजवादी होता है।”
सपा सांसद ने आगे कहा, “ब्राह्मण गांव में रहने वाला ऐसा समाज है, जिसके संबंध हर जाति के साथ होते हैं और वह सभी को अपना समझता है। ब्राह्मण जन्म से ही समाजवादी है। इसको प्रदेश के लोगों ने भी स्वीकार किया कि 5 अगस्त की बैठक में इतिहास रचा जाएगा। उस भीड़ को देखकर यह लोग हताश हैं।












