AAP नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आकांक्षा की सुसाइड पर सरकार पर हमला करते हुए कहा, “बेटी को पढ़ाने के लिए परिवार ने 3 लाख का कर्ज लिया था. NEET पेपर लीक से टूटकर बेटी ने खुदकुशी कर ली. उसने सुसाइड नोट में लिखा, ‘मम्मी-पापा, मुझमें दोबारा परीक्षा देने की हिम्मत नहीं है. फिर से परीक्षा कराना न्याय नहीं है. सरकार पर काबिज शिक्षा माफिया का खात्मा करना होगा. इतने बच्चे आत्महत्या कर चुके हैं. इनकी मौत का न्याय कब मिलेगा?












