पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार को पुनर्मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ जहां 86 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया ।
यह पुनर्मतदान टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के दो दिन पहले नाटकीय रूप से चुनाव से हटने के कारण उत्पन्न स्थिति बीच कराया गया, जिसे व्यापक रूप से सत्तारूढ़ भाजपा को राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस निर्वाचन क्षेत्र में लगभग एकतरफा जीत दिलाने के रूप में देखा जा रहा है।
केंद्रीय बलों की भारी तैनाती और दिनभर मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारों के बावजूद, पुनर्मतदान बिना किसी बड़ी घटना के संपन्न हो गया।
यह पुनर्मतदान 29 अप्रैल के चुनाव से जुड़े विवाद के कारण हुआ, जब कई मतदान केंद्रों से शिकायतें सामने आईं कि ईवीएम पर इत्र जैसे पदार्थ और चिपकने वाली टेप लगाई गई थीं।












