देश की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की और बढ़ोतरी कर दी है। डीज़ल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में डीज़ल की कीमत बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है।पिछले पांच दिन में दूसरी बार दाम बढ़े हैं। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी. दोनों ही ईंधनों की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।












