बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। वो 92 साल की थीं। आशा भोसले को 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल के डॉक्टर प्रति समदानी ने कन्फर्म किया था कि सिंगर उनकी केयर भी हैं। सिंगर की पोती ने बताया था कि चेस्ट इंफेक्शन और थकान के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है। मगर अब खबर आई है कि आशा भोसले का निधन हो गया है।
महान गायिका आशा भोसले के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “आशा ताई और मेरे बीच कई सालों तक बहुत गहरा रिश्ता रहा। उन्होंने कई भाषाओं में अनगिनत गीत गाए और अपार ख्याति अर्जित की। बुढ़ापे में भी, जब मैंने उन्हें आराम करने का सुझाव दिया, तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि जब तक वह जीवित रहेंगी, तब तक गाती रहेंगी। उनका निधन उनके परिवार और हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।













