देशभर में अप्रैल की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 11 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जहां 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की रफ्तार बढ़ रही है और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होगी।जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा भी जताया गया है।











