कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को चुनावी राज्य असम के लिए अपनी पार्टी की ‘‘पांच गारंटी’’ की घोषणा की, जिसमें महिला कल्याण, सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा, भूमि अधिकार और जुबीन गर्ग मृत्यु मामले में न्याय पर जोर दिया गया है।
खड़गे ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर भी निशाना साधते हुए उस पर व्यापक भ्रष्टाचार में लिप्त होने और अपने नेताओं और उनके परिवारों की ‘‘तिजोरियां भरने’’ के लिए काम करने का आरोप लगाया।
लखीमपुर जिले के नाओबोइचा में एक रैली को संबोधित करते हुए, खड़गे ने पार्टी की ‘पांच गारंटी’ को गिनाया, जिसमें महिलाओं को मासिक नकद अंतरण के साथ-साथ व्यवसाय स्थापित करने या उसका विस्तार करने की इच्छुक महिलाओं को 50,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता शामिल है।
उन्होंने कहा, ‘‘नकद का अंतरण बिना शर्त होगा। यह वैसा नहीं होगा जैसा भाजपा सरकार कर रही है, जहां महिलाओं को उनकी पार्टी का सदस्य बनने के लिए कहा जाता है।












