लोकसभा में गौरव गोगोई के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वंदेमातरम् पर चर्चा का जवाब देना शुरू किया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष हर चीज पर कब्जा करना चाहता है। अखिलेश ने कहा कि ये लोग हर बात का श्रेय लेने चाहते हैं। जो महापुरुष इनके नहीं हैं, ये उन्हें भी कब्जाने की कोशिश करते हैं। इनकी बातों से लगता है कि वंदे मातरम इन्हीं का बनवाया हुआ गीत है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ गाने के लिए नहीं, बल्कि निभाने के लिए भी है।













