भाकपा (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने रविवार को कहा कि बिहार में अब कानून का नहीं, बुलडोजर का राज दिखेगा। इस बार की सरकार पिछली सरकार नहीं है। नीतीश कुमार केवल मुख्यमंत्री हैं, गृहमंत्री नहीं। उनसे गृह मंत्रालय लेकर सम्राट चौधरी को दे दिया गया है।
उन्होंने कहा, “सभी के सामने उत्तर प्रदेश का बुलडोजर राज का मॉडल है। अब कानून नहीं, बुलडोजर का राज दिखेगा। यूपी में माफिया राज खत्म करने के नाम पर सवर्ण सामंती ताकतों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, वे सत्ता संरक्षित हैं, लेकिन दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक समुदाय पर बुलडोजर लगातार चल रहे हैं। बिहार में भी यही होने वाला है।













