पेशावर:पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात आतंकवादियों ने पुलिस थाने के निर्माण स्थल पर काम कर रहे कम से कम छह मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि घटना दक्षिण वजीरिस्तान के जनजातीय जिले वाना में हुई। आतंकवादियों ने उस वक्त मजदूरों पर हमला किया, जब वे अपने तंबू में थे। दक्षिण वजीरिस्तान के जिला पुलिस अधिकारी फरमानुल्लाह ने घटना की पुष्टि की।