काठमांडू:नेपाल में भूकंप से भीषण तबाही मची है। शुक्रवार देर रात आए 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप की वजह से कई इमारतें ढह गई हैं। 128 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी मौतों के आंकड़े बढ़ सकते हैं। मलबे में दबने की वजह से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।