समाजवादी पार्टी ने मऊ जनपद की घोसी विधानसभा में मतदाता सूची बदलने और बीएलओ पर दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को त्वरित जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
सपा का कहना है कि मतदाता स्थलों पर दो अलग-अलग मतदाता सूचियां उपलब्ध कराकर एसआईआर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि जनपद मऊ की घोसी विधानसभा में 2003 की मतदाता सूची को बदलकर 7 दिसंबर 2025 को बीएलओ को दूसरी सूची उपलब्ध कराई गई। पार्टी ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संपूर्ण प्रकरण की जांच और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।













