ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी निक्की को जलाकर मारने के आरोपी पति विपिन की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में आरोपी विपिन के पैर में गोली लगी है।आरोप है कि वह पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने पीछा किया लेकिन विपिन नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने गोली चलाई जो विपिन के पैर में लग गई। फिलहाल उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस बीच निक्की भाटी मार्डर केस में एक और गिरफ्तारी हुई है। मृतका की सास दया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। निक्की के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उनकी बेटी जिंदा जलाया, जिसमें मृतका की सास भी शामिल है। इस मामले में निक्की के पति विपिन भाटी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी।