चंडीगढ़: हरियाणा में अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपने पूरी ताकत झोंक दी है। महीनों पहले से ही प्रचार शुरू हो चुका है। इस बीच अहीरवाल क्षेत्र में बीजेपी को बड़ी जटका लगा है। पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
कांग्रेस पार्टी ने चुनावों से पहले पूर्व मंत्री जगदीश यादव को अपने पाले में लाकर बड़ी गेम खेल दी है। जगदीश यादव का अहीरवाल क्षेत्र (दक्षिण हरियाणा) में अच्छा-खासा वर्चस्व है। जिसका फायदा अब कांग्रेस को जरूर मिलेगा।