मुंबई:पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट के 2024 सीजन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान घोषित किया है। हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की जगह ली है, जिन्होंने 10 सालों तक मुंबई इंडियंस की कमान संभाली है और पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया।
फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा कि हार्दिक को कप्तान बनाना भविष्य को ध्यान में रखते हुए 2024 आईपीएल सीज़न से पहले उनके महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन का एक हिस्सा है। यह घोषणा 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली आईपीएल 2024 खिलाड़ी नीलामी से ठीक पहले हुई है।
मुंबई इंडियंस के वैश्विक प्रदर्शन प्रमुख माहेला जयवर्धने ने कहा, “मुंबई इंडियंस को हमेशा सचिन से लेकर हरभजन और रिकी से लेकर रोहित तक शानदार कप्तान मिले। अब हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 सीज़न के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। हम रोहित शर्मा के नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल यादगार रहा है।