नई दिल्ली:क्या आपको पता है कि देश में क्रिकेट की दुनिया का सबसे शक्तिशाली शख्स कौन है? शायद आप सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली या महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर विचार कर रहे होंगे। लेकिन ऐसा है नहीं। भारतीय क्रिकेट का सबसे ताकतवर इनसान वह हैं जिनका कभी क्रिकेट से लेना देना नहीं रहै। जी हां। हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह का। गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह। जो हाल में कई बार अपने बयान के लिए भी सोशल मीडिया में छाए रहे हैं। जय शाह ने इस मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है।
दरअसल, हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में भारत के 100 सबसे ज्यादा शक्तिशाली लोगों के नाम बताए गए हैं। इस लिस्ट में जो क्रिकेट से जुड़े शख्स का नाम शीर्ष पर है वो हैं अमित शाह के पुत्र जय शाह। इनके बाद नंबर आता है विराट कोहली का। सन्यास लेने के इतने वर्ष बाद भी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं एथलिट नीरज चोपड़ा का भी नाम इस लिस्ट में शुमार है।
क्या आपको पता है कि देश में क्रिकेट की दुनिया का सबसे शक्तिशाली शख्स कौन है? शायद आप सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली या महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर विचार कर रहे होंगे। लेकिन ऐसा है नहीं। भारतीय क्रिकेट का सबसे ताकतवर इनसान वह हैं जिनका कभी क्रिकेट से लेना देना नहीं रहै। जी हां। हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह का। गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह। जो हाल में कई बार अपने बयान के लिए भी सोशल मीडिया में छाए रहे हैं। जय शाह ने इस मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है।