नई दिल्ली:मौसम की दोहरी मार जारी है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग राजधानी दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में मध्यम श्रेणी का कोहरा रहेगा। इसके अलावा दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आने वाले तीन दिनों घना कोहरा छाए रहने की आशंका है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में 31 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा।