नई दिल्ली: चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर कई नेताओं के बयानों ने सुर्खियां बटोरीं। नेताओं के ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले तो भारत के अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा को राकेश रोशन (एक्टर-डायरेक्टर) बता गईं। साथ ही ममता ने राकेश को चांद पर गया बता दिया।
बंगाल की सीएम ने एक कार्यक्रम में कहा- राकेश रोशन चंद्रमा पर गए थे। तब भारत की प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था- चांद से भारत कैसा लगता है?सही बात ये है कि राकेश शर्मा (पूर्व एयरफोर्स पायलट) 3 अप्रैल 1984 को रूस (तब सोवियत संघ) के रॉकेट सोयूज टी-11 से अंतरिक्ष (चांद पर नहीं) में गए थे और वहां 8 दिन रुके थे। वे अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के पहले और दुनिया के 138वें एस्ट्रोनॉट थे। इंदिरा के सवाल पर राकेश ने कहा था- सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा
राजभर उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और विधायक हैं। उन्होंने कहा- जो चंद्रयान-3 की बात आप कर रहे हैं, इसके लिए हम उनको बधाई देते हैं। कल सकुशल धरती पर आने का जो उनका टाइम है, आने के बाद उनका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए।
आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव बिहार के पूर्व विधायक हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान की जो सफल लैंडिंग जो चंद्रमा पर हुई है, इसके लिए हम नासा (अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी) के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं।