गुवाहाटी:भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोकने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और बैरिकेड तोड़ दिए। असम की हिमंत सरमा सरकार ने यात्रा को गुवाहाटी में मुख्य सड़कों से गुजरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
असम के गुवाहाटी में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रोकने पर राहुल गांधी ने कहा कि आज असम में जिस रास्ते से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकलनी है। इसी रास्ते से बजरंग दल और जेपी नड्डा की रैली निकली, लेकिन हमारी पदयात्रा को रोक दिया गया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रास्ते पर लगे बैरिकेड हटा दिए हैं। इसलिए ये मत सोचिए कि कांग्रेस का कार्यकर्ता कमजोर है। कांग्रेस का कार्यकर्ता बब्बर शेर है।
उन्होंने कहा कि असम में आज ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के रास्ते पर बैरिकेड लगा दिए गए थे। कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड को हटा दिया। लेकिन हम कानून का पालन करते हैं, इसलिए यात्रा उस रास्ते से निकाली गई जहां से हमें अनुमति मिली है।
राहुल गांधी ने कहा, “असम की जनता को रोज दबाया जा रहा है। आज मेरा छात्रों के साथ संवाद था, लेकिन यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट को फोन करवाकर, मेरा प्रोग्राम कैंसिल करवा दिया गया। लेकिन यूनिवर्सिटी के सभी छात्र बाहर आए और हमसे बात की। कांग्रेस के कार्यकर्ता BJP-RSS से नहीं डरते। हम BJP-RSS को असम में हराएंगे और जनता की लड़ाई लड़कर यहां कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।”
उन्होंने कहा, “मैं यहां खड़े पुलिस अफसरों से कहना चाहता हूं कि- हम जानते हैं, आपको जो ऑडर मिला है, आपने वो काम किया। लेकिन आप एक बात याद रखिए, असम में न्याय होना चाहिए। क्योंकि असम के मुख्यमंत्री यहां 24 घंटे चोरी कर रहे हैं। वह सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।