उज्जैन:मध्य प्रदेश के उज्जैन में दुष्कर्म की शिकार नाबालिग बच्ची से मिलने के लिए कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला इंदौर में एमटीएच अस्पताल पहुंचे। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने किसी को भी उससे मिलने नहीं दिया।
दुष्कर्म पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी सुरजेवाला में डॉक्टर से ली। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उज्जैन की घटना दिल्ली के निर्भया कांड से भी बड़ी है। पीड़िता को बचाने के लिए डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया है उसे ठीक होने में कम से कम 4 हफ्ते लगेंगे।
सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक बार भी मध्य प्रदेश की दलित बेटी के लिए अपने मुंह से एक शब्द नहीं निकला। सरकार दुष्कर्म पीड़िता बच्चों को उत्तर प्रदेश या बिहार का बताती रही जबकि वह मध्य प्रदेश के सतना में रहती है। वह स्कूली छात्र है जबकि अफसर उसे भिखारी बताते रहे।